फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: जेल में बंदी भाइयों को बहनों ने लगाया तिलक, मांगी लंबी उम्र की कामना

लखीमपुर खीरी में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भइया दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कारागार में भी त्योहार की खुशियां देखने को मिलीं। जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों ने परंपरानुसार भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। जिला कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि भइया दूज के अवसर पर कुल 261 महिला, 124 बच्चों ने जेल में निरुद्ध 136 पुरुष बंदियों के साथ पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें