लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में सोमवार शाम घर के पास खेल रहा पांच साल का बालक अचानक लापता हो गया। मंगलवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने किसी हिंसक पशु के हमले की आशंका जताई है। उसके दोनों पैर घुटनों के नीचे से अलग थे। शरीर और चेहरा भी क्षत-विक्षत मिला। पुलिस और वन विभाग की टीम जांच कर रही है। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।