लखीमपुर खीरी जिले में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अकीदत और एहतिराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पैदल चलने के साथ बाइक, अन्य वाहनों और ऊंट-घोड़ों पर सवार होकर शामिल हुए। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया। कसबा खीरी टाउन, गोला गोकर्णनाथ, पलिया, निघासन समेत अन्य जगहों पर भी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाले गए।