फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

लखीमपुर खीरी में लगातार सातवें दिन शुक्रवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का धरना जारी रहा। छह दिन तक सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद शुक्रवार को सभी सीएचओ शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल हॉल (विलोबी) में धरने पर बैठ गए। सीएचओ का आरोप है कि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने उन्हें कार्यालय परिसर से हटने को कहा, जिसके बाद उन्होंने धरने का स्थान बदल दिया। धरने में बड़ी संख्या में महिला सीएचओ भी शामिल रहीं। सीएचओ ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने के विरोध में जनपदभर के सीएचओ का वेतन काट दिया गया है। इससे नाराज सीएचओ ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया और मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। सीएचओ के कार्य बहिष्कार का असर अब ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ मरीजों की ओपीडी करते हैं। इसके साथ ही मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्य बहिष्कार के कारण इन सेवाओं पर असर पड़ा है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएचओ का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी सीएचओ अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें