लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। लखीमपुर खीरी के सेठघाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रत का पारण कर प्रसाद बांटा गया। घाट पर भारी भीड़ थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी सुरक्षा में मौजूद रहे।