कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर लखीमपुर खीरी में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। भाजपा नेता इरा श्रीवास्तव ने कांग्रेस से मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। करीब 20 से 25 मिनट तक नारेबाजी का दौर चला। पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लौट गईं। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।