फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Sat, 03 Oct 2026 02:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के युवराज दत्त महाविद्यालय पहुंचने की सूचना पर शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं को लेकर गेट पर पहुंच गए। गेट पर भीड़ देखकर कुलपति वापस चले गए। इसके बाद छात्र काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

विभाग संयोजक अजय पांडे ने बताया कि कॉलेज में कई समस्याएं हैं। लाइब्रेरी में नई पुस्तकें नहीं हैं और कैंटीन में अधिक भुगतान लिया जा रहा है। छात्राओं के लिए कॉमन हॉल की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद कई बार जिलाधिकारी और कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दे चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

प्राचार्य हेमंत पाल ने छात्र नेताओं को अंदर बुलाकर वार्ता की और कुलपति को अंदर आने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र अंदर जाकर कुलपति को ज्ञापन दे सकते हैं। हालांकि छात्र गेट पर ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र गेट पर प्रदर्शन करते रहे और कुलपति के दोबारा आने का इंतजार करते रहे। कुलपति के अंदर नहीं पहुंचने से फिलहाल कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम भी नहीं हो सका और तैयारियां धरी रह गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें