लक्ष्मी पूजा के अवसर पर टेकुआटार के फुरसतपुर चौराहे पर मेला और विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब समेत विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों में देवरिया के पिंटू, हाटा के सत्येंद्र और देवतहा के तूफानी समेत कई पहलवानों ने जीत दर्ज की।