कुशीनगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में शनिवार को 50 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एनसीसी कैडेटों ने शहर में प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने सरदार पटेल के जीवन और देशी रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान को याद करते हुए कैडेटों को राष्ट्रसेवा और अनुशासन की प्रेरणा दी।