उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने अक्तूबर माह में जिले के 24 राजस्व गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई। इन गांवों में 18 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के माध्यम से हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इसके लिए विभाग ने विशेष तैयारियां की थीं।