कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के मटखन्ना टोला में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान एक घर के नाबदान में मगरमच्छ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने मगरमच्छ को देखकर शोर मचाया तो घर के लोग दहशत में बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।