थाना सराय अकिल पर सूचना प्राप्त हुई कि कोटिया गांव की एक वृद्ध महिला की कुएं में गिर कर मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फायर ब्रिगेड की सहायता से कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल उम्र 70 वर्ष निवासी कोटिया के रूप में हुई है। पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया।