फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, व्यापारियों से किया संवाद

कासगंज। दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ सहावर और अमांपुर कस्बों में पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सहावर में एसपी ओपी सिंह ने कस्बा के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल मार्च कर पुलिसकर्मियों को त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें चालू रखने की अपील की। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। वहीं, अमांपुर में एसपी ने मोहनपुर रोड, सहावर मार्ग, सिढ़पुरा चौराहा, एटा-सहावर मार्ग, गुड़ मंडी, घंटाघर, बारहद्वारी, कासगंज रोड और एटा तिराहे सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। इससे जाम की स्थिति न बने। एसपी ने कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग निर्भीक होकर दीवाली पर्व मनाएं। इस दौरान सहावर में सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र और थाना प्रभारी राधेश्याम व अमांपुर में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें