फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्राउंड रिपोर्ट...कासगंज में बाढ़ का कहर, नाव से गांव आ-जा रहे लोग

कासगंज। पटियाली तहसील से करीब 20 किमी दूर नगला जयकिशन गांव करीब 30 दिन से बाढ़ की आपदा झेल रहा है। गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर करीब दो किमी पहले पुल बना था, जो करीब 3 तीन साल पहले बाढ़ में बह चुका है। आम दिनों में वाहन पुल के पास बने कच्चे रास्ते से होकर गुजरते है, लेकिन बाढ़ की आपदा के चलते इस समय पूरे इलाके में गंगा का कई फीट पानी भर गया है। इससे नगला जयकिशन, नगला दुर्जन, नगला जैदी, नगला खना समेत करीब 10 से ज्यादा गांवों का मुख्यालय से सड़क मार्ग के जरिये संपर्क टूट चुका है। नाव और स्टीमर के जरिये आवागमन चल रहा है। हर साल बाढ़ का पानी इन गांव के लोगों को खून के आंसू रुलाता है, मगर फिर भी न तो अब तक पुल को दोबारा निर्माण कराया गया और न ही कच्चे का बांध का।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें