फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर डीएम ने की लोगों से अपील, घर बैठे पोर्टल पर दें जानकारी

कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपदवासियों से अपील की है कि देश की जनगणना 2027 का दूसरा चरण जनपद में प्रारंभ हो चुका है। इस चरण में लोग स्वगणना के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की समस्त सूचनाएं ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं भर सकते हैं, एवं उसमें संशोधन भी कर सकते हैं। यह चरण 30 नवंबर तक चलेगा। लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। लोग अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर सारी सूचनाएं भर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि अपनी सही सूचनाएं सटीक तरीके से भरते हुए इस जनगणना के कार्य में सहयोग दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें