लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कानपुर के शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंटर पार्क में व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य दिया। पार्क परिसर में सजाए गए कृत्रिम घाटों और सरोवरों के पास श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।