फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने नहर पटरी मार्ग पर काट डाला पाइप, आवागमन प्रभावित

कुरसौली नहर पुल पर पानी निकासी की जगह अतिक्रमण होने की वजह से हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने 13 गांवों की लाइफलाइन सड़क नहर पटरी मार्ग को काट दिया और पानी की निकासी के लिए पाइप डाला। सड़क कटने से सड़क पर गीले मिट्टी का दलदल होने से आवागमन ठप हो गया और राहगीरों को कुरसौली गांव के अंदर होकर गुजरना पड़ रहा है। बता दें कि कुरसौली नहर पुल के दोनों तरफ बारिश के पानी की निकासी के लिए भूमिगत बड़े बड़े पाइप पड़े थे लेकिन लोगों ने अतिक्रमण करके पाइप बंद करके दुकानें बनवा ली। पाइप बंद होने से मोहनपुर नई बस्ती और कुरसौली नई बस्ती में जलभराव हो गया है। गलियों में आधा से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें