बिठूर थाना क्षेत्र के यश कोठारी चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार करीब दर्जनभर लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया।