शहर में कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) में दौड़ने के लिए दसवीं और आखिरी मेट्रो शुक्रवार को सीएसए स्थित डिपो पहुंच गई। इसका निर्माण गुजरात के सावली स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हुआ है। इससे पहले कॉरिडोर -1 (आईआईटी–नौबस्ता) के लिए सभी 29 मेट्रो का निर्माण भी गुजरात में हुआ था। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि अब तक 39 ट्रेन शहर आ गईं हैं।