फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर कूष्मांडा मंदिर परिसर स्थित तालाब में बना घाट, जल में खड़े होकर महिलाओं ने सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

छठ पर्व के तीसरे दिन कूष्मांडा मंदिर परिसर पर स्थित तालाब में रविवार को व्रती महिलाओं ने बेदी पूजन व सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। सूर्यास्त होने से पहले ही महिलाएं तालाब में जाकर खड़ी हो गई थीं। अर्घ्य देने के साथ महिलाओं ने छठी मैया की पूजा भी की। मालूम हो कि छठ पूजा पर संध्या के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष धार्मिक मान्यता है। अर्घ्य देते समय फलों और प्रसाद की टोकरियों को सूर्य की किरणों के समक्ष आशीर्वाद के लिए रखा गया। महिलाओं ने पवित्र मंत्रों का जाप करके सूर्य का भक्ति भाव से पूजन किया। वहीं किनारे बनाई गई बेदियों की भी पूजा की। इसके साथ ही व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने रात्रि को जागरण करने के साथ-साथ छठी मईया की कथा सुनने के साथ मंगल गीत गाए। व्रती महिला रीना, रजनी व रेनू ने बताया कि छठ पूजा के दौरान छठी मइया की कथा सुनने से हर दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। छठ पर्व को देखते हुए पालिका द्वारा तालाब में घाट की व्यवस्था कराई गई थी। तालाब के पानी व परिसर की सफाई के साथ साथ परिसर में रोशनी की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके अलावा मौके पर भी सफाई व पालिका कर्मियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें