चकेरी थाना क्षेत्र स्थित हरजिंदर नगर चौराहे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार चालक ने सनसनी फैला दी। नशे में धुत बताए जा रहे चालक ने एक बाइक सवार युवक को कुचलने का प्रयास किया और रोकने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की।