गुजैनी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते छह वर्षीय मासूम बच्चे हर्षित का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि छतरपुर से दो गाड़ियों में आए दबंगों ने पिता के साथ जमकर मारपीट की और स्कूल के सामने से बच्चे को उठा ले गए। अदालत द्वारा पिता को बच्चे की कस्टडी दी गई थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच में जुटी है।