गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड तिराहे पर बुधवार दोपहर बाद उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक कार में शार्ट सर्किट से एकाएक आग लग गई। कार में आग लगते ही तिराहे पर हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं, आग बुझाने आ रही दमकल जाम में करीब आधा घंटे फंसी रही। उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही कार में जैसे ही आग लगी, कार सवार तीन लोग निकलकर भागे। यदि कार के आटोमैटिक दरवाजे लॉक हो जाते तो तीनों युवकों की जान खतरे में पड़ जाती। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने आसपास के दुकानदारों ने कई बॉल्टी पानी जलती कार में डाली लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी। इसके बाद एक सीज फायर सिलिंडर मंगाया गया, जिससे आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने आ रही दमकल गाड़ी राजधानी मार्ग पर दोपहर में लगे जाम में आधे घंटे फंसी रही, जब तक दमकल पहुंची, आग पर काबू पाया लिया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक अपनी कार एक दूसरी कार की मदद से लेकर चले गए।