बिठूर में नगर पंचायत कार्यालय के ठीक पास ही सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ रही है। यहां इंटरलॉकिंग सड़क पर नालियां चोक होने के कारण सीवर का गंदा पानी बह रहा है। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यालय के नजदीक ही इस तरह की स्थिति होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सीवर के पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।