ख्योरा कटरी के मजरों भोपालपुरवा और भगवानदीनपुरवा में बाढ़ का पानी घुसने लगा है।आशंका है कि अगर इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ा तो अगले 30 से 40 घंटों में घरों में पानी घुसने लगेगा। इसी को लेकर भोपालपुरवा में रहने वाले रोहित निषाद और शिवा निषाद ने गंगा बैराज पर फुटपाथ पर शरण लेने के लिए अस्थायी आशियाना बनाने की तैयारी में जुट गए।