फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल्हेपुर में हनुमान-सीता मिलन और लंका दहन लीला का मंचन किया गया

सरसौल विकास खंड के पाल्हेपुर गांव में शनिवार रात रामलीला के दौरान अशोक वाटिका में हनुमान-सीता मिलन और लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला देख दर्शक भाव-विभोर हो गए और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला की शुरुआत बाली वध के बाद श्रीराम और सुग्रीव के संवाद से हुई। सीता की खोज के लिए सुग्रीव ने वानर सेना तैयार की। जामवंत, हनुमान और अंगद जैसे वीर सागर तट पर एकत्र हुए, जहां जटायु के भाई संपाती ने सीता जी के लंका में होने का पता बताया। जामवंत के प्रेरित करने पर हनुमान जी सौ योजन समुद्र लांघने को तैयार हुए। समुद्र के बीच सुरसा और लंकिनी को परास्त कर हनुमान जी लंका पहुंचे। रावण के महल में सीता जी को न पाकर उनकी भेंट विभीषण से हुई, जिनसे सीता का पता चलने पर वे अशोक वाटिका पहुंचे। वाटिका में शोकमग्न बैठी सीता जी को देख हनुमान जी ने पेड़ से श्रीराम की दी हुई अंगूठी नीचे गिराई। अंगूठी देख सीता चकित हुईं, तभी हनुमान जी नीचे उतरे और प्रणाम कर अपना परिचय दिया। भूख लगने पर सीता जी से आज्ञा लेकर हनुमान जी ने अशोक वाटिका में फल खाए और वाटिका को तहस-नहस कर दिया। रोकने आए राक्षसों का वध कर दिया। खबर सुनकर रावण पुत्र अक्षय कुमार आया, जो हनुमान के हाथों मारा गया। इसके बाद रावण ने मेघनाद को भेजा। मेघनाद ने ब्रह्मपाश में बांधकर हनुमान को रावण के दरबार में पेश किया। रावण ने पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। पूंछ में आग लगते ही हनुमान जी ने छलांग लगाकर पूरी सोने की लंका को जला डाला। लंका दहन के बाद समुद्र में पूंछ की आग बुझाकर वे सीता जी को श्रीराम का संदेश देकर वापस लौट आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें