फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में महिला की मौत पर हंगामा, चकेरी एयरपोर्ट के पास पुलिस पर पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के मजरा लालूखेड़ा में महिला की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने चकेरी एयरपोर्ट के पास हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई और पथराव की घटना हुई। इसमें चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही चकेरी, महाराजपुर, नरवल और जाजमऊ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें