फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट हाईवे की ग्रीन बेल्ट में फूलदार पौधों की जगह उगी जंगली झाड़ियां

मंधना से गंगा बैराज जाने वाले स्टेट हाईवे की ग्रीन बेल्ट देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है। सड़क किनारे हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के लिए बनाई गई ग्रीन बेल्ट में फूलदार और छायादार पौधों की जगह जंगली झाड़ियां उग आई हैं। दूर से देखने पर ग्रीन बेल्ट हरियाली से भरी नजर आती है, लेकिन इसमें लगे पौधों की जगह झाड़ियों ने ले ली है। जिम्मेदार विभाग की ओर से लंबे समय से साफ-सफाई और पौधों की छंटाई नहीं कराई गई है। इससे हाईवे की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने ग्रीन बेल्ट की नियमित सफाई और पौधों की देखरेख कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें