रियलिटी शो बिग बॉस की मशहूर आइकॉनिक आवाज, अभिनेता और वॉइस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह मंगलवार को शहर आए। यहां से किदवईनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव पहुंचे और मत्था टेका। मिर्जापुर, द फैमिली मैन, फर्जी, छावा, वॉर 2 जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके विजय विक्रम सिंह का स्वागत रजत सिंह तलवार ने किया। सरदार नीतू सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, गगन ढींगरा, कंवल गांधी, तरनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।