फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को बनाया बंधक

बिजली बिल वसूली के लिए बिल्हौर ब्लॉक के हिलालपुर गांव पहुंची बिजली विभाग की टीम को बुधवार दोपहर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने पर ग्रामीणों और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। नाराज ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को ग्राम सचिवालय में बैठा लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि 18 घंटे के बजाय करीब छह घंटे ही बिजली मिल रही है, ऐसे में बिल कैसे जमा करें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद जेई पंकज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने मार्च में कैंप लगाकर बिजली बिल जमा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या को लेकर जेई को मौके पर बुलाया गया था। बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें