पनकी क्षेत्र स्थित पनका गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे गांव को जोड़ने वाला पुल पानी में पूरी तरह डूब चुका है। इसके बावजूद स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबे हुए पुल के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं।