फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वैट और सेल टैक्स विवादों के निपटारे के लिए यूपी सरकार ने दी राहत

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें व्यापारियों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर खुशी का इजहार किया गया और मिठाई बांटी गई। दरअसल व्यापार मंडल ने जीएसटी लागू होने से पहले के वैट और सेल टैक्स के लंबित मामलों के निस्तारण के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू करने की मांग की थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक के व्यापारियों को इस योजना का लाभ उठाने का अवसर दिया है। यह योजना आगामी तीन महीनों तक जारी रहेगी। जिसके तहत व्यापारी अपना ब्याज और अर्थदंड माफ कराकर अपनी पुरानी टैक्स समस्याओं का स्थाई समाधान पा सकेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में खुशी है। कार्यालय में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इसके साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए संगठनात्मक फैसला भी लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के निर्देशों के अनुसार, सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। संगठन को मजबूती देने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। युवा इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हालांकि अध्यक्ष सौरभ गुप्ता अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। और उन्हें साथ में प्रदेश में उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। वह शीघ्र ही अपनी युवा कमेटी का गठन करेंगे। इस मौके पर अजय सराफ, रणजीत सिंह, रणजीत सिंह बब्बू, राजेश कत्याल, अवनीत सिंह, रोमी भाटिया, रणवीर सिंह, नितिन छाबड़ा, गोपाल बाजपेई, जगजीत सिंह चावला आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें