कानपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में अंडर-14 बालक क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 23 सितंबर से शुरू हुआ यह शिविर एक अक्तूबर तक चलेगा। इसमें टीम के सभी खिलाड़ी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट के ही हैं। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। कोच खिलाड़ियों की क्रिकेट तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और मैच रणनीति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।