फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीटी रोड हाईवे और रिंग रोड के आसपास बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से हो रही प्लॉटिंग

जीटी रोड हाईवे और रिंग रोड परियोजना के आसपास अवैध प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। हाईवे और रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा उठाकर प्रॉपर्टी कारोबारियों ने आसपास के गांवों और कृषि क्षेत्रों में जमीनों के प्लॉट काटने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही खुलेआम प्लॉटिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, प्लाटिंग स्थलों पर विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत होने संबंधी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। इसके बावजूद जमीनों की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। रिंग रोड और जीटी रोड हाईवे के निर्माण से क्षेत्र में जमीनों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्लॉटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ा है।ऐसे में बिना मानचित्र बोर्ड लगाए हो रही प्लाटिंग से जमीन खरीदने वाले लोगों के फंसने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें