कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में रेलबाजार से घंटाघर आ रहे फतेहपुर के व्यापारी मोहम्मद हारुन का ऑटो में बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से 17 मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी की निशानदेही पर मंदिर के पास छिपाई गई शत-प्रतिशत रकम बरामद कर ली। मामले में संलिप्त आरोपी के भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।