फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका

विकास कार्यों को लेकर भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता की नगर निगम मुख्यालय में मुख्य अभियंता से बहस हो गई। इसके बाद पोर्टिको में उन्होंने जेब से उस्तरा निकाल कर हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वार्ड-34, अशोकनगर के पार्षद पवन गुप्ता सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव से क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़ी लंबित फाइलों के बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद पवन गुप्ता ने जेब से उस्तरा निकाला और अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। यह देख मुख्य अभियंता वहां से चले गए तभी साथी बागी पार्षद विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया। सूचना पर स्वरूपनगर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। पार्षद ने बताया कि विकास कार्यों की फाइलें दबाई जा रही हैं जनता के काम नहीं हो रहे हैं। जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। जोन-4 में उनके वार्ड के विकास कार्यों की फाइलें अभियंत्रण विभाग से नहीं बनाई जा रहीं। इनमें सुंदरीकरण, इंटरलॉकिंग और फुटपाथ बनाने जैसे कार्य होने हैं। करीब 45 दिन पहले बमुश्किल चार फाइलें बनाकर भेजी गईं। अभी भी कई विकास कार्यों की फाइलें अटकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें