फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण, पैचवर्क और सीवर कार्यों का जायजा लिया। धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नवरात्रि से पहले अधिक से अधिक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर कार्जिरवाई की चेतावनी भी दी। सांसद ने स्वरूप नगर और एक्सप्रेस रोड पर चल रहे पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर लंबे समय तक मार्ग को अव्यवस्थित छोड़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। जरीब चौकी चौराहे पर चल रहे सीवर कार्य की धीमी गति पर सांसद ने नाराजगी जताई। कार्य को चरणबद्ध तरीके से तेज गति से पूरा करने को कहा। इसके बाद सांसद ने किदवईनगर स्थित मॉर्बल मार्केट वाली सड़क देखी। वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साकेत नगर और कर्राही में भी उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि नवरात्रि को देखते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। अधिकारियों को सभी प्रमुख निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विधायक महेश त्रिवेदी नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें