कानपुर के चेन फैक्टरी चौराहे पर लोक निर्माण विभाग के अधीन लगभग 300 मीटर लंबी सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और क्षेत्रीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।