कानपुर जिले की 218-घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों ने केंद्रों पर बैठकर मतदाता सूची के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नए अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का यह अभियान तेजी से गतिमान है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अविचल प्रताप सिंह द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।