कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने आगामी दुर्गा पूजा और रामलीला आयोजनों की तैयारियों को लेकर आयोजकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपर पुलिस आयुक्त ने पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से दो निकास-प्रवेश द्वार बनाने और रावण दहन के दौरान पुतला गिरने से होने वाले सम्भावित हादसों को रोकने के लिए पुतले का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने के कड़े निर्देश दिए।