कानपुर के पनकी स्थित छठ पूजा घाट पर आस्था और आकर्षक सजावट का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ महापर्व से एक दिन पूर्व पूरे घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंग-बिरंगी झालरों, सतरंगी रोशनी और आकर्षक लाइटिंग से जगमगाता घाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया।