कानपुर के व्यस्त नवीन मार्केट स्थित जानवी पान शॉप में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची एकता चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।