चौबेपुर क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं सीख रहे हैं। हाईवे की लेन में बड़ी संख्या में भारी वाहन कतारबद्ध तरीके से खड़े हो रहे हैं। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से हाईवे का एक हिस्सा घिर जा रहा है और आवागमन के लिए रास्ता संकरा हो रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। अचानक सामने खड़े वाहन आने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद वाहन चालक हाईवे पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और हादसों पर अंकुश लग सके।