कानपुर के पनकी पावर हाउस प्लांट का राख तालाब (अश पॉन्ड) ओवरफ्लो होने से उसका दूषित पानी शताब्दी नगर रतनपुर कॉलोनी मार्ग पर भर गया। सड़क जलमग्न और क्षतिग्रस्त होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व पार्षद अशोक दुबे के नेतृत्व में पावर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि हर 2-3 महीने में यह लापरवाही दोहराई जाती है, लेकिन प्रबंधन सिर्फ झूठे आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेता है।