कानपुर के चकेरी स्थित श्याम नगर 56 भोग चौराहे पर बने स्मृति चिह्न की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। चौराहे पर लगी लाइटिंग की चोरियां हो रही हैं और सुरक्षा के लिए लगाई गई स्टील की ग्रिल भी टूट चुकी है, जिससे खुलेआम हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।