फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अधिवक्ताओं का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार

अधिवक्ताओं के प्रांतीय सम्मेलन के दूसरे दिन कानपुर के वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। साथ ही प्रदेशभर के बार संघों से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार की अपील की गई। बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अधिवक्ता पहुंचे। अधिवक्ताओं के दो दिन के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते अदालतों में सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दराज से मुकदमों की सुनवाई के लिए पहुंचे वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं के विरोध का असर रजिस्ट्री कार्यालय के कामकाज पर भी पड़ा। कुछ अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भी वापस लौटना पड़ा। स्टांप वेंडर और फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें