कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में आरोपी बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा और शिवम दुबे उर्फ दलाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने जेल में बिताई गई 6 साल से अधिक की अवधि (जुलाई 2020 से) और ट्रायल की वर्तमान प्रगति को आधार बनाते हुए दोनों आरोपियों की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। इससे पहले इनकी छह जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी थीं।