फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मरियमपुर चौराहे पर अधूरा पैचवर्क, सड़क पर फैली गिट्टी से राहगीर परेशान

मरियमपुर चौराहे पर सड़क की मरम्मत के नाम पर कराया गया पैचवर्क अधूरा छोड़ दिया गया है। नगर निगम की ओर से कच्चा पैचवर्क किए जाने के बाद सड़क पर गिट्टी फैल गई है। इससे चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर सड़क के एक हिस्से में पैचवर्क तो किया गया, लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। वाहनों के गुजरने पर गिट्टी इधर-उधर फैल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें