इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह से अवैध करार देते हुए बंद करने का आदेश दिया है। चकेरी के कई इलाकों में अभी भी हुक्का बार संचालित हो रहे है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने चकेरी के कई इलाकों के 11 हुक्का बारों में छापेमारी की। इस दौरान एक हुक्का बार से संचालक समेत चार लोगों को पकड़ लिया गया।