रामनगर में फ्लाईओवर के नीचे बनी ग्रीन बेल्ट बदहाली का शिकार है। यहां शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है। ग्रीन बेल्ट परिसर में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक के गिलास और नमकीन के खाली पैकेट बिखरे पड़े हैं। इससे हरियाली के बीच गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में ग्रीन बेल्ट की हालत लगातार खराब हो रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सफाई और निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।